
भरतपुर। भरतपुर में बुधवार सुबह खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, बस में सवार 11 यात्रियों की मौत, कई घायल हो है। घायल लोगों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर-आगरा हाइवे पर हंतारा के पास यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस में पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बस में घायल यात्रियों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी भरतपुर मृदुल कछावा ने कहा कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा भरतपुर में जयपुर-आगरा हाइवे पर हंतारा के पास हुआ है। बस में सवार यात्री गुजरात के भावनगर से यूपी के मधुरा में घूमने जा रहे थे। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
You may also like
दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग
संभल हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की रासुका (NSA) के तहत हिरासत को किया रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए…निकाय चुनावों का उत्सव
ब्रिटेन में ऐतिहासिक कार्डिफ़ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर सियासी घमासान: रिफ़ॉर्म यूके ने बताया ‘संस्कृति पर हमला’, कंज़र्वेटिव और लेबर ने लगाया नफ़रत फैलाने का आरोप
सच्ची पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं : प्रशांत अग्रवाल
