उदयपुर । राजसमंद जिले के घायला गांव निवासी एवं मुंबई वसई वेस्ट में रहने वाले 2 साल 9 माह के अविर शंभूलाल आमेटा ने 2 मिनिट 55 सेंकड में पूरी हनुमान चालीसा बोलकर वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 4 मिनिट 24 सेकंड का था।
आमेटा की इस धार्मिक प्रतिभा को संवारने में पिताजी व मां सुनिता देवी का योगदान रहा। छोटे से गांव में जन्मे अविर के पिता मुंबई में मार्बल का व्यवसाय करते हैं जबकि माता ग्रहणी है। धार्मिक प्रतिभा को सवारने में उसके माता-पिता का अहम योगदान रहा। इसके चलते अविर ने मात्र 2 मिनट 55 सेकंड में पुरी हनुमान चालीसा बोलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
मुंबई जैसे महानगर में रह रहे राजस्थान के राजसमंद जिले के घायला निवासी ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि वीरों की धरती राजस्थान का भी नाम रोशन किया है।
About Author
You may also like
हल्दीघाटी केवल युद्ध नहीं, जन-जन के स्वाभिमान का संग्राम था : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
होर्मुज़ स्ट्रेट में भीषण बमबारी : अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष, ट्रंप ने दी ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी
देश-दुनिया की प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…ईरान, इजरायल और वैश्विक समुद्री संकट
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
अंतरराष्ट्रीय समाचार बुलेटिन : दुनिया भर की बड़ी हलचल
