
कोटा। के विज्ञान नगर स्थित दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा संस्था के संस्थापक, हज़रत मुफ्ती अख़्तर हुसैन कादरी का 24वां सालाना उर्स, मुफ्ती ए मिल्लत, बड़े अकीदत और श्रद्धा के साथ सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। इस उर्स में हाड़ौती संभाग की सभी मस्जिदों, मदरसों के इमाम, आलिम, कारी, हाफिज, और खानकाह के सूफी हजरात के साथ सैकड़ों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।

मुख्य वक्ता, बरेली के मौलाना जिकरुल्लाह मक्की ने हदीस की रोशनी में अपनी तकरीर पेश की, जिसे वहां उपस्थित सभी ने बहुत सराहा। उर्स में मुफ्ती ए मिल्लत की खिदमत का भी उल्लेख किया गया और समाज के खिदमत गुजारों को दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर मुल्क में अमन और चैन की दुआएं की गईं।
About Author
You may also like
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा
उदयपुर चा राजा : आस्था का भव्य सेट, मुंबई का अक्स और लेकसिटी में बापू बाज़ार का तिलिस्म
आध्यात्म और सेवा का समन्वय : भगवान को उपवास नहीं, सेवा के लिए हाथ चाहिए, नारायण सेवा संस्थान में प्रशांत अग्रवाल ने दिया जीवन रूपांतरण का संदेश
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
