डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बोहरा गणेशजी के दर्शन कर मेवाड़ की खुशहाली की कामना की
Photo : kamal kumawat

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रथम पूज्य गणेशजी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध बोहरा गणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना की।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शाही लवाजमे के साथ बोहरा गणेशजी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि श्रीगणेशजी का सनातन से प्रथम पूजन करने की परंपरा चली आ रही है, जिसका निर्वहन आगे भी जारी रहेगा।

श्रीगणेश का मेवाड़ से अनूठा नाता है, क्योंकि भगवान भोलेनाथ प्रभु एकलिंगनाथजी मेवाड़ के अधिपति हैं और मेवाड़ के महाराणाओं को प्राचीनकाल से ही बतौर दीवान एकलिंगनाथजी की सेवा-पूजा करने का साैभाग्य प्राप्त है।

इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ ने भी बोहरा गणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना की।









About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप
आध्यात्म और सेवा का समन्वय : भगवान को उपवास नहीं, सेवा के लिए हाथ चाहिए, नारायण सेवा संस्थान में प्रशांत अग्रवाल ने दिया जीवन रूपांतरण का संदेश
तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन : 9700 से अधिक धावकों ने रचा इतिहास, 27 राज्यों व 6 देशों से पहुंचे रनर्स, 99.99 प्रतिशत शुद्ध जिंक मेडल बने आकर्षण
शिक्षा संबल से संवर रहा भविष्य : हिंदुस्तान जिंक के प्रयास से 75 सरकारी स्कूलों में सुधरी पढ़ाई की गुणवत्ता, 12 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
