शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस

राजसमंद/कुंवारिया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी ऋतंभरा की प्रथम सन्यासी शिष्या साध्वी सुहृदय गिरि द्वारा की जा रही शिव महापुराण के चतुर्थ दिवस कथा में भगवान गणेश और कार्तिकेय के जन्म और लीलाओं का वर्णन किया गया कथा स्थल पर उपस्थित सभी भक्तो ने भगवान गणेश के जन्म का उत्सव मनाया और जमकर थिरके और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सुहृदय गिरि ने कहा कि सभी समाज व जातियों को जोड़कर सनातन और प्रकृति की रक्षा ही शिव की सच्ची आराधना है। प्रकृति का हर अंश शिव का ही स्वरूप है, इसलिए शिव की साधना सबसे सरल है। भगवान शिव सर्वत्र व्याप्त है और शीघ्र प्रसन्न हो जाने के कारण उन्हें आशुतोष कहा जाता है।

कथा के चौथे दिवस भगवान गणेश मूषक कार्तिकेय और शिव पार्वती के सुंदर प्रसंगों का वर्णन किया गया ।
कथा में शिव पार्वती कार्तिकेय गणेश मूषक की झांकियां सजाई गई जिस पर भक्तो ने पुष्पवर्षा की।
कथा के दौरान स्वामी सत्यश्रवा समाज सेवी पवन शर्मा सरोज शर्मा गणेश पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत डॉ विशाल लाहोटी, लोकेश मंडोवरा, राधाकृष्ण तिवारी, मधुप्रकाश अनुराधा लड्ढा, गिरिराज काबरा राधा माहेश्वरी, केशव शैलजा काबरा, रामप्रकाश सुरभि सोमानी, गौतम ओस्तवाल पल्लवी जैन राकेश राधा गौड, मोना शर्मा, किशन प्रजापत विषग सेन प्रीतम जागेटिया, विनोद तातेड पुष्कर तेली जगदीश जागेटिया मांगी लाल सेन राजेश्वरी सेन कमला उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
