प्रशान्त अग्रवाल ने मेवाड़ वासियों के लिए की मंगलकामना

उदयपुर। आयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में विशेष उत्सव और आयोजन हुआ। संस्थान में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों, गुरुकुल के बच्चों, अनाथ बच्चों, आवासीय विद्यालय के बालकों व साधकों ने 108 संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया। इस मौके पर संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव,सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल मौजूद रही।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हनुमान जी और श्रीरामलला को प्रसाद भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। हिरण मगरीवासियों व संस्थान परिवारजनों ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी एलईडी पर देखा गया।
दूसरी ओर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने दीन -दुःखी दिव्यांगों,वंचितों और मेवाड़ वासियों सहित संस्थान शुभचिंतकों के लिए रामलला से सुख -समृद्धि और कल्याण की कामना की। कैलाश मानव ने सम्बोधित करते हुए कहा राम आ गए है, देश -दुनिया और हर वर्ग में दुगुना उत्साह -आनन्द का संचार होगा। इस दौरान बच्चे और साधक भक्तिमयी भजनों पर झूमें और जय श्री राम का उद्घोष किया।
About Author
You may also like
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
