
सैयद हबीब, उदयपुर।
अहमदाबाद की एक ठंडी सुबह… ज़ाइडस अस्पताल के एक कमरे में वक्त ठहर सा गया है। वहीं, एक बिस्तर पर लेटी हैं देश की वो बेटी, जिसने शब्दों को हथियार बनाया, संवेदना को शक्ति, और राजनीति को सेवा का पर्याय। हम बात कर रहे हैं डॉ. गिरिजा व्यास की—एक ऐसा नाम, जो नारी सशक्तिकरण की आवाज़ बना, संसद के गलियारों में जिनके शब्दों ने कई बार सन्नाटा तोड़ा।
आज वही गिरिजा दीदी अस्पताल में हैं, बीमारी से लड़ रही हैं, पर जज़्बा अब भी वही है—अडिग, अचल।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चिंता केवल एक राजनीतिक शिष्टाचार नहीं, ये उस स्नेह का प्रतिबिंब है, जो उन्होंने दशकों की सेवा से कमाया है। सोनिया गांधी की आवाज़ में माँ जैसी चिंता थी, राहुल गांधी की बातों में बेटे जैसा अपनापन, और मल्लिकार्जुन खड़गे के शब्दों में एक सीनियर साथी की बेचैनी।
गोपाल कृष्ण शर्मा, जो कभी पार्टी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, आज उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट ले जाने वाले दूत बने। उन्होंने न सिर्फ दिल्ली के नेताओं को डॉ. व्यास की स्थिति बताई, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की भी भावना पहुंचाई, जिनके लिए ‘गिरिजा दीदी’ सिर्फ एक नेता नहीं, एक मार्गदर्शक हैं।
अस्पताल में बेटे डॉ. विवेक शर्मा, बहू हितांशी और दामाद विपुल की आंखें भले ही नम हैं, लेकिन उनमें डर नहीं—क्योंकि उन्हें पता है, उनकी गिरिजा मां कभी हार नहीं मानती।
देश को जिन शब्दों ने हिम्मत दी, आज उन्हीं शब्दों से हम सब मिलकर एक दुआ मांगते हैं—
“ईश्वर गिरिजा दीदी को जल्द स्वस्थ करें,
क्योंकि अभी बहुत से लोगों को उनकी ज़रूरत है—
एक नेता की नहीं, एक जीती-जागती प्रेरणा की।”
About Author
You may also like
देश के विकास में हिंदुस्तान जिंक की बड़ी हिस्सेदारी : वित्त वर्ष 26 में सरकारी खजाने को दिए 18,846 करोड़, पिछले 5 वर्षों का कुल योगदान 91,572 करोड़ रुपए के पार
क्रिकेट की सुपरफैन : मुंबई की 92 वर्षीय कल्याणी राघवन पिछले 70 सालों से हैं खेल की दीवानी, शुभमन गिल पर है क्रश
कुदरत का कहर और देश के बड़े बदलाव : यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से भारी तबाही, घरेलू हिंसा में कमी, कर्नाटक में नए नेतृत्व की तैयारी
खेल के मैदान से वैश्विक कूटनीति तक हलचल : वैभव के लिए कैफ़ की पैरवी, पंत विवाद में कूदे ललित मोदी, विनेश को राहत और ईरान संकट पर ट्रंप की अहम बैठक
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
