
उदयपुर। उदयपुर की सड़कों पर उस रात एक साज़िश लिखी जा रही थी। 5 लाख रुपये से भरा बैग, एक युवक की भरोसेमंद प्रेमिका और बाइक पर सवार नकाबपोश हमलावर… सबकुछ किसी फिल्मी प्लॉट जैसा लग रहा था। लेकिन यह कहानी असल थी, और इसका पर्दाफाश कर दिया है उदयपुर पुलिस ने।
28 अगस्त की रात, ध्रुव जैन अपनी प्रेमिका पूजा के साथ कार में सफर कर रहे थे। उनके पास था 5 लाख रुपये से भरा बैग, जिसे उनके दोस्त कविश सिंह सोलंकी ने उधार दिया था। ध्रुव को क्या पता था कि जिस लड़की पर वे भरोसा कर रहे हैं, वही उनके साथ खड़े लुटेरों का रास्ता आसान बना रही है।
फतेह स्कूल के पास अचानक गाड़ी रुकती है। एक पल्सर बाइक सर्राटे से आती है। बाइक पर सवार दो युवक – उनमें से एक था अजहर खान। देखते ही देखते ध्रुव पर टूट पड़ते हैं। धक्का-मुक्की, मारपीट और फिर बैग छीनकर फरार। ध्रुव जैन की ज़िंदगी का यह सबसे खतरनाक पल था।
घटना की गूंज पूरे शहर में फैल गई। मामला हाई-प्रोफाइल था और पुलिस-प्रशासन पर दबाव भी। एसपी योगेश गोयल ने तुरंत एक स्पेशल टीम गठित की। तकनीकी निगरानी, खुफिया इनपुट और सटीक घेराबंदी… आखिरकार पुलिस ने अजहर खान को गुलाब बाग गेट के बाहर से दबोच लिया।
पूछताछ में राज़ खुला – ध्रुव की महिला मित्र पूजा और अजहर खान ने मिलकर यह प्लान रचा था। प्रेम और अपराध का ऐसा संगम जिसने भरोसे को ही धोखा बना दिया।
पुलिस ने अजहर के पास से 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अजहर कोई सीधा-साधा इंसान नहीं है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 5 संगीन केस दर्ज हैं। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों और पूजा की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही है।
उदयपुर पुलिस का यह खुलासा सिर्फ एक लूट का पर्दाफाश नहीं, बल्कि एक सबक भी है – कभी-कभी खतरा सबसे करीब से आता है।
About Author
You may also like
शिक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक का दबदबा : 30वें भामाशाह सम्मान समारोह में मिले 6 पुरस्कार, प्रदेश के शैक्षिक विकास के लिए करेंगे 36 करोड़ का नया निवेश
मुहर्रम जुलूस में ज़हर बांटने की खौफनाक साज़िश : दो सहेलियों की जांबाजी से टला 30 हजार लोगों पर मँडराता मौत का साया
यमुना जल समझौता राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण, शेखावाटी क्षेत्र को अब मिल सकेगा यमुना का पानी
राजस्थान हलचल : अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जयपुर में परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़ और रिश्वतखोर JEN गिरफ्तार
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
