उदयपुर। जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा कर इनसे चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में उदयपुर, पाली, सिरोही व गुजरात के विभिन्न थाना क्षेत्र की 30 वारदातों का खुलासा हुआ है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि जिले में वाहन चोरियों की घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका चौधरी के सुपरविजन, सीओ रजत बिश्नोई के निर्देशन में एसएचओ गोगुंदा शैतान सिंह मय टीम द्वारा आरोपी अम्पी लाल बुम्बरीया पुत्र लखमा राम (20) एवं सुरेश बुम्बरीया पुत्र रावता राम (19) निवासी भीयाटा जुडा थाना माण्डवा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की कब्जे से उदयपुर, पाली, सिरोही व गुजरात के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराई गई 18 बाईक बरामद की है। इनसे पूछताछ में चोरी की 30 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी मौज मस्ती व महंगी जीवन शैली के लिए रात के समय अलग-अलग जगह घूमते रहते हैं और मौका पाकर बाइक चुरा ले जाते हैं।
————–
About Author
You may also like
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय पोषण माह : हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
