
उदयपुर। उदयपुर निवासी डॉ. पुष्कर शर्मा को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट कॉरपोरेट लाइब्रेरियन के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार “नोलेन ऑर्गेनाइजेशन इन एकेडमिक लाईब्रेरेरीज- इन्नोवेटिव लाईब्रेरी प्रैक्टिस इन डिजिटल एरा एलाइनिंग विद नेशनल एजुकेशन पॉलिसी फॉर विकसित भारत 2047“ विषय पर गोरखपुर में 20 से 22 फरवरी, 2025 तक आयोजित पुस्तकालय विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पुनम टंडन तथा बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
उदयपुर के बड़गांव के मूल निवासी डा.पुष्कर वर्तमान में भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में उप महाप्रबंधक (पुस्तकालय) के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. शर्मा ने मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में पीएचडी किया है और एकेडमिक व कॉर्पोरेट लाईब्रेरेरीज में 32 वर्ष से अधिक का अनुभव है। डाँ. पुष्कर ने कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पेपर प्रजेंट किये है। इससे पहले भी डाँ. पुष्कर को राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
About Author
You may also like
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
झांसी : उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
सीजेपी प्रोटेस्ट: वायरल रील के बाद 15 वर्षीय किशोरी और परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां, डर से छोड़ा घर
