
दुबई के स्टेडियम में एक रोमांचक मोमेंट देखने को मिला, जब हार्दिक पंड्या ने विकेट लिया और एक मिस्ट्री गर्ल खुशी से उछल पड़ी। कैमरा उनकी तरफ़ मुड़ा तो फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई—आख़िर ये हैं कौन? थोड़ी ही देर में रहस्य खुला। यह कोई और नहीं बल्कि ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया थीं, जिनका नाम इन दिनों पंड्या के साथ जोड़ा जा रहा है।
हालांकि, हार्दिक पंड्या और जैस्मिन वालिया ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके दुबई में एक साथ देखे जाने और स्टेडियम में जैस्मिन की खुशी ने सोशल मीडिया पर अटकलों को और तेज़ कर दिया है। बता दें कि पिछले साल ही हार्दिक का नताशा स्टेनकोविच से तलाक हुआ था, जिसके बाद से जैस्मिन के साथ उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
क्या जैस्मिन वाकई पंड्या की नई गर्लफ्रेंड हैं, या यह महज़ एक इत्तेफाक है? क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल अब चर्चा का विषय बन गया है।
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में जटिल सर्जरी का सफल प्रदर्शन: पित्त की मुख्य नली में गंभीर चोट के दो मरीजों को मिला नया जीवन; डॉ. हेमंत जैन ने की दुर्लभ रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
