
पहली बार 7 महिला अधिकारी एक साथ जेलर बनी
जयपुर। कारागार विभाग में वर्ष 2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित कर 21 जेलर को पदोन्नत करने की सिफारिश की है। इसी वर्ष गत माह दो जेलर को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। इस प्रकार 23 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर पदोन्नत किया गया है। जेलर के पद जिला एवं केंद्रीय कारागार पर होते हैं।
विभागीय पदोन्नति समिति में महानिदेशक पुलिस कारागार गोविंद गुप्ता (अध्यक्ष), जेल अधीक्षक मुख्यालय जयपुर प्रमोद सिंह (सदस्य) तथा अधीक्षक स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास दौसा पारस जांगिड (सदस्य सचिव) रहे। समिति ने राजस्थान पुलिस एकेडमी में लिखित परीक्षा, आउटडोर परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।
सदस्य सचिव पारस जांगिड के अनुसार अशोक पारीक, सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, सतेंद्र, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई, रणवीर सिंह, हेमंत भारद्वाज, धर्मवीर (लिफाफा बंद), हेमराज वैष्णव, पवन डउकिया, ताराचंद शर्मा, महेश शर्मा, तरसेम सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, ओम प्रकाश शर्मा, बीना मीणा, कालूराम मीणा तथा भगवान सहाय मीणा को पदोन्नत किया गया है। लोकोज्ज्वल सिंह तथा सुगर सिंह को गत माह गैलेंट्री पदोन्नति दी गई थी।
पहली बार एक साथ 7 महिला अधिकारी जेलर पद के लिए पदोन्नत हुई हैं।
————–
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
