
जयपुर। राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर (Special Intesive Revision) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह चरण-2 (Phase-II) का हिस्सा है, जिसमें देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ राजस्थान भी शामिल है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 5,48,84,570 है। वर्ष 2002 से 2025 के बीच मतदाता लिंग अनुपात में सुधार हुआ है और अब यह 70.55% पर पहुंच गया है।
राजस्थान में कुल 52,490 मतदान केंद्र हैं, जिनकी संख्या पुनरीक्षण के बाद बढ़कर 61,309 होने की संभावना है।
पुनरीक्षण कार्यक्रम का समय-सारणी
• प्रशिक्षण व प्रिंटिंग कार्य : 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025
• घर-घर मतदाता सत्यापन : 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025
• ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन : 9 दिसम्बर 2025
• दावे और आपत्तियां आमंत्रण अवधि : 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026
• सुनवाई और सत्यापन चरण: 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026
• अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
इस अभियान में बीएलओ (BLO), एआरओ और आरओ की विशेष भूमिका तय की गई है। प्रत्येक मतदाता से घर-घर जाकर Form-6 (नया पंजीकरण), Form-7 (नाम विलोपन), Form-8 (संशोधन/स्थानांतरण) भरवाए जाएंगे।
विशेष रूप से युवा मतदाताओं, महिलाओं, विकलांग नागरिकों, और वंचित वर्गों के पंजीकरण पर बल दिया जा रहा है।
सीईओ कार्यालय ने बताया कि प्रत्येक मतदान क्षेत्र में हेल्पडेस्क और वॉलंटियर नियुक्त किए जा रहे हैं ताकि किसी भी मतदाता को कठिनाई न हो।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम, पता और फोटो की जानकारी की जाँच करें, और यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि में सुधार करवाएं।
मतदाता अपना विवरण https://voters.eci.gov.in/ या https://election.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर भी सत्यापित कर सकते हैं।
About Author
You may also like
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
