जयपुर। राजकार्य में लापरवाही बरतने की विभागीय जाँच प्रस्तावित होने पर जोधपुर के दो अधिकृत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम् औषधि नियंत्रण शिवप्रसाद नकाते ने जारी किए आदेश।
आदेशानुसार विनोद कुमार शर्मा, अधिकृत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोधपुर (मूल पद कनिष्ठ सहायक) एवं रजनीश शर्मा, अधिकृत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोधपुर( मूल पद लैब टेक्नीशियन) द्वारा राजकार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरते जाने के मामले में विभागीय जाँच प्रस्तावित होने के कारण से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस दौरान इन कार्मिको का मुख्यालय आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवम् औषधि नियंत्रण रहेगा।

About Author
You may also like
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
