जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री उत्कल रंजन साहू ने रविवार प्रातः पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद श्री साहू कार्यवाहक डीजीपी के रूप मे कार्य कर रहे थे।
पदभार संभालने के बाद श्री साहू ने कहा कि इस साल जारी प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार व साइबर अपराधो की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।
श्री साहू वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री साहू होमगार्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अब वह राजस्थान पुलिस की कमान संभालेंगे। उत्कल रंजन साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। जून 2020 में ही उन्हें डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था।
————-
About Author
You may also like
चोट के दर्द को पछाड़कर एलेना रायबाकिना बनीं यूएस ओपन चैंपियन: सबालेंका को हराकर जीता तीसरा ग्रैंडस्लैम, बनीं दुनिया की नई नंबर-1
विमेंस एशिया कप 2026: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार जीता खिताब
फतहसागर की मौजों से टोक्यो के फलक तक: अभावों को चीरकर एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाएंगे झीलों की नगरी के हर्ष
विघ्नों पर विजय का संदेश देती है भगवान गणेश की कथा: नारायण सेवा संस्थान में प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगों से किया संवाद
पंजाबी सिंगर जस मानक ने फैशन डिजाइनर कोमल तंवर से की सगाई: सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी जानकारी
