-एप्लीकेशन में एक करोड़ 29 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन और पास से 15 एटीएम कार्ड व एक लग्जरी थार गाड़ी बरामद
सवाई माधोपुर। ऑनलाइन एप्लीकेशन बना कर अवैध सट्टा करने वाले बदमाश विजयदीप मीणा पुत्र रारमराज (27) निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना पुलिस ने दो मोबाइल, कई बैंकों की पासबुक, 15 एटीएम कार्ड और एक थार गाड़ी जप्त की है। आरोपी द्वारा तैयार की गई एप्लीकेशन पर एक करोड़ 29 लाख रुपए का हिसाब भी मिला है। करीब 34000 व्यक्ति इनकी एप्लीकेशन से जुड़े हुए हैं।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि एक कार्य योजना के तहत सभी थानों में अवैध धंधों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखी गई थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रणथम्बोर रोड पर एक थार गाड़ी में ऑनलाइन एप्लीकेशन पर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा व सीओ सीओ दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन एवं एसएचओ प्रेमेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
सूचना पर सुरेश चंद्र उपनिरीक्षक मय टीम द्वारा मौके पर पहुंच आरोपी विजयदीप मीणा को डिटेन किया गया। जिसके पास मिले मोबाइल एवं अन्य दस्तावेजों को चेक किया तो पाया गया कि आरोपी ने पुखराज मीणा निवासी चकेरी के साथ मिलकर एक एप्लीकेशन तैयार की है, जिससे 34000 व्यक्ति जुड़े हुए हैं। एप्लीकेशन के द्वारा सट्टा व विभिन्न गेम्स पर दांव लगाया जा रहा है।
एसपी अग्रवाला ने बताया कि ग्राहकों से सट्टे के लिए बैंक वॉलेट पर पेमेंट लिया जाता था। इसके लिए इनके द्वारा अपने एवं अन्य व्यक्तियों के सिम कार्ड और एटीएम कार्ड का प्रयोग लिया जा रहा था। वॉलेट के अनुसार पिछले आठ महीनों में करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए का लेनदेन पाया गया है। आरोपी बैंक अकाउंट किराए पर लेकर और अन्य व्यक्तियों के नाम से फर्जी सिम कार्ड लेकर काम करते हैं।
————-
About Author
You may also like
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
