राजसमन्द। खमनोर थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी में एक बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों को एक अवैध पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर जयपुर और उदयपुर से चुराई गई एक कार और एक बोलेरो जप्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने वाहन चोरी की चार वारदात करना स्वीकार किया है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 100 दिवसीय कार्य योजना के क्रियान्वयन के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा व सीओ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में शनिवार को एसएचओ मय टीम द्वारा सायों का खेड़ा बस स्टैंड से आगे गजपुर रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक बुलेट बाइक पर आ रहे तीन व्यक्ति पुलिस को देख नाकाबंदी स्थल से कुछ पहले यू टर्न कर भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में एक अवैध पिस्टल व कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विक्रम रेबारी पुत्र किशन लाल निवासी कालिंजर थाना केलवाड़ा, पारस जैन पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी उत्तम नगर थाना बिंदापुर नई दिल्ली एवं जितेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी कोयल थाना केलवाड़ा जिला राजसमंद बता वाहन चोरी की चार वारदातें करना कबूल किया।
एसपी जोशी ने बताया कि अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर जयपुर में सीकर रोड के आसपास से चुराई एक मारुति जैन कार और उदयपुर के सवीना क्षेत्र से चुराई गई बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद की गई।
वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे थे
अभियुक्त विक्रम रेबारी के बड़े भाई जगदीश रेबारी ने इन तीनों को एक पिस्टल देकर फोर व्हीलर वाहन चोरी करके लाने को कहा था। इसके लिए तीनों पिछली कुछ दिनों से खमनोर, केलवाड़ा तथा नाथद्वारा में इधर-उधर घूम फोर व्हीलर गाड़ी चोरी करने की फिराक में थे। अभियुक्त पारस जैन कुछ दिनों पहले ही दिल्ली से आकर नाथद्वारा में एक होटल पर रुका हुआ था।
अभियुक्त विक्रम रेबारी अपनी बुलेट बाइक पर साथियों को लेकर घूमता रहता। सूनी जगह पर खड़े वाहनों को मास्टर की से खोल कर सुनसान जगह पर खड़ी कर देते।
————-
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
