नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। दो घंटों तक चली इस बैठक में राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई और कई अहम सुझाव सामने आए।

बैठक के निष्कर्ष
1. जनता का आभार :खड़गे ने कहा कि सभी दलों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि जनता से मिले भारी समर्थन के लिए इंडिया गठबंधन धन्यवाद कहता है। यह समर्थन भाजपा की नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ जनादेश है।
2. संविधान की रक्षा : खड़गे ने बताया कि यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा के लिए है। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए यह समर्थन मिला है।
3. बीजेपी के खिलाफ संघर्ष : खड़गे ने जोर देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी के फासीवादी शासन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में आए सुझावों को अमल में लाने और संयुक्त रूप से आगे बढ़ने का संकल्प किया गया है।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
