भरतपुर। थाना नदबई क्षेत्र के भदीरा गांव में हुए अशोक जाटव के मर्डर का खुलासा कर थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला (40) व प्रेमी बहनोई राधेश्याम पुत्र भमतूरा (42) निवासी नगला रामरतन थाना नगर को गिरफतार किया है। अवैध संबंध के चलते आरोपियों ने सोते समय गला दबाकर अशोक की हत्या की थी।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि घटना के संबंध में 3 सितंबर को मृतक अशोक जाटव के बेटे विवेक ने थाना नदबई पर एक रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी मां शीला और फूफा राधेश्याम का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा है। 27-28 अगस्त की रात उसके पिता घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे, तब दोनों ने मिलकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ हरिराम के सुपरविजन व एसएचओ कैलाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया और गुप्त रूप से जानकारी हासिल की गई। पहले तो दोनों पुलिस को उलझाते रहे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
————–
About Author
You may also like
बंगाल चुनाव : EVM में भाजपा बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग ने दिए दोबारा वोटिंग के संकेत, सुवेंदु अधिकारी के सामने लगे ‘चोर’ के नारे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल: अमृत 2.0 से संवर रहा राजस्थान, 11,560 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहरों की सूरत
अंडरवर्ल्ड पर बड़ा प्रहार : दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की से प्रत्यर्पित, 5000 करोड़ के ड्रग साम्राज्य का था मास्टरमाइंड
गढ़े मुर्दे उखाड़ने वाली राजनीति में स्मार्ट सिटी का दम घुट रहा है
MB अस्पताल और RNT मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का भगीरथ प्रयास : मौत के जबड़े से खींच लाए युवक की जान, रूह कपा देने वाला था हादसा
