
यातायात पुलिस की कार्रवाई पर ऑटो चालकों का विरोध: इंटक ने सौंपा ज्ञापन

जगदीश चौक क्षेत्र में विवाद: स्थानीय दुकानदारों के इशारे पर विशेष पास जारी करने का आरोप
उदयपुर। इंडियन ऑटो रिक्शा चालक श्रमिक यूनियन (इंटक) ने आज जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें यातायात पुलिस द्वारा निर्दोष ऑटो रिक्शा चालकों के चालान बनाने और एकतरफा यातायात व्यवस्था पर विरोध जताया गया।
यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद सईद सक्का के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जगदीश चौक क्षेत्र में यातायात पुलिस ने कुछ ऑटो रिक्शा चालकों को विशेष पास जारी किया, जिससे उन्हें वहां खड़ा होने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य चालकों को सिटी पैलेस के द्वार तक नहीं जाने दिया गया। स्थानीय दुकानदारों के इशारे पर की गई यह व्यवस्था गलत ठहराई गई है।
यूनियन के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह “बहादुर” ने बताया कि इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश जी को निर्देशित किया है।
इस ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने यातायात पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और उचित समाधान की मांग की है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
