
मुख्य वक्ता डॉ. लोकेश अग्रवाल ने आचार्य रे के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला
विपरीत परिस्थितियों में बंगाल फार्मास्यूटिकल की स्थापना की कहानी साझा की गई
उदयपुर। विज्ञान भारती – उदयपुर इकाई और पीएमश्री गवर्नमेंट फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. चेतन पानेरी ने की। इस अवसर पर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार किए।
मुख्य वक्ता डॉ. लोकेश अग्रवाल, सहायक आचार्य, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने बताया कि आचार्य रे का जीवन एक शिक्षक, वैज्ञानिक और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में समर्पित रहा। उन्होंने “द हिन्दू केमिस्ट्री” जैसी पुस्तक लिखी, जो भारत की प्राचीन विज्ञान शोध को दर्शाती है।
डॉ. कमल सिंह राठौड़, बी एन विश्वविद्यालय ने बताया कि कैसे आचार्य रे ने विपरीत परिस्थितियों में बंगाल फार्मास्यूटिकल की स्थापना की और आज भारत फार्मा क्षेत्र में अग्रणी है।
डॉ. मोहित गोखरू ने विद्यार्थियों को मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में समझाया, जबकि डॉ. हरीश ने विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अचर्ना राव ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. जीतेन्द्र सिंह राठौड़, मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर और डॉ. मोहन सिंह राठौड़, बी एन विश्वविद्यालय, उदयपुर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
About Author
You may also like
-
ऐसी हनुमान भक्ति देखी नहीं कहीं…गूंजे राम भक्त के जयकारे, जब 111 मीटर की पगड़ी पहन लोगों के संकट मिटने नगर भ्रमण पर निकले संकटमोचन
-
उदयपुर की बेटी का दिल्ली में ‘दम’: प्रियंका बोहरा ने दिल्ली हाफ मैराथन में जीती 10K दौड़; मेडल जीतकर बढ़ाया शहर का मान
-
भजनलाल सरकार का युवा संकल्प : राजस्थान के 17 लाख युवा ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़े, मुख्यमंत्री बोले- 5 साल में देंगे 4 लाख सरकारी नौकरियां
-
ट्रंप का ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम संबोधन : ईरान में काम खत्म करने के करीब अमेरिका, वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच युद्ध को ठहराया जायज
-
श्रीराम स्कूल आयड़ की मेधावी छात्रा गिरजा सुथार की स्वर्णिम सफलता : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मानित