खेल : जो रूट रैंकिंग में नंबर वन, फुटबाल में भारत ने पाक को हराया
इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंचे। भारत की फ़ुटबॉल टीम ने सैफ़ चैम्पियनशिप के मुक़ाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया।
– बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धीमी गति से गेंदबाज़ी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पर जुर्माना लगाया गया है.
सोनिया का मणिपुर पर संदेश
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर हिंसा पर एक वीडियो संदेश जारी कर संवेदना जताई है.
बाइडन ने जिनपिंग को कहा तानाशाह, चीन ने अमेरिका को गैर जिम्मेदार बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से शी जिनपिंग को ‘तानाशाह’ कहने पर चीन की सरकार ने प्रतिक्रिया दी है. इस बयान को चीन ने एकदम ‘बेतुका’ और ‘गैर-ज़िम्मेदाराना’ बताया है।
एनसीईआरटी ने चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत को हटाया
एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को हटाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बयान दिया है।
छत्तीसगढ़ के माओवादियों ने की हत्या
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर ज़िले में पुलिस ने माओवादियों द्वारा अपने ही एक साथी की हत्या का दावा किया है. पुलिस के अनुसार संदिग्ध माओवादी पर पाँच लाख रुपये का इनाम था।
सीता ने कहा-रामायण मनोरंजन के लिए नहीं
फ़िल्म आदिपुरुष पर छिड़े विवाद के बीच, 36 साल पहले रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है।
About Author
You may also like
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
