
उदयपुर। इस बार का दीपोत्सव जैसे उदयपुर शहर को एक नई ज़िन्दगी दे गया है। हर गली, हर मोड़, बहुरंगी रोशनी की चादर में लिपटा है, मानो शहर की रगों में भी एक नया जोश दौड़ रहा हो। धनतेरस से शुरू हुए इस पर्व ने शाम होते ही पूरे शहर को रौशन कर दिया।
“जलती शमाओं में बसी, ये रौशनी का जादू है,
उजाला है इस शहर में, जैसे खुदा का इरादा है।”
चाहे कोर्ट चौराहा हो या देहलीगेट, हर जगह की सजावट ने लोगों के दिलों में दीपोत्सव का जश्न और भी गहरा कर दिया है। यूडीए पुलिया पर की गई खास सजावट ऐसी है कि हर राहगीर की निगाहें वहां ठहर सी जाती हैं। फतहसागर पाल, सहेली मार्ग, सुखाड़िया सर्किल और विवि मार्ग पर रोशनी से नहाए स्वागत द्वार और झूमर हर किसी को अपनी ओर खींच रहे हैं।
बाज़ारों में दुकानदारों ने भी इस रंगीन मंजर में अपने हिस्से की रौनक जोड़ दी है। झूमर, झालर, और रंग-बिरंगी फर्रियों से सजी हर दुकान, हर गली शहर की इस खूबसूरती का हिस्सा बन गई है।
“सजदा किया है रौशनी का, हर कोना इस कदर संवर गया,
दीपों के इस हसीं जहाँ में, उदयपुर हीरों सा निखर गया।”
नगर निगम और विकास प्राधिकरण द्वारा की गई सजावट ने जैसे उदयपुर को एक जादुई नगरी में तब्दील कर दिया है। लोग इस दिलकश मंज़र का दीदार कर रहे हैं और हर पल की खूबसूरती को अपने दिलों में समेट रहे हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट

अति उत्साह में पेड़ों पर लाइटें लगाने वालों को पहले अपने शयनकक्ष में ढेर सारी लाइटें लगा कर रात भर चालू रख कर सोने की आदत डालनी चाहिए । पेड़ सैंकड़ों पक्षियों के खुले शयनकक्ष हैं, यह भूलना पर्यावरण को हानि पहुँचाने का काम है।