
— विधायक मद से विकसित होंगी बस स्टैंड में आवश्यक सुविधाएं
उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने रोडवेज के डिपो मैनेजर हेमंत शर्मा को यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए आवश्यक सुधारों का प्रस्ताव तैयार कर जल्द भेजने के निर्देश दिए, ताकि विधायक मद से बस स्टैंड में आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बस स्टैंड की उखड़ी छत, यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की कमी, टूटा हुआ शौचालय और टूटे हुए फर्श की स्थिति देखी। उन्होंने डिपो मैनेजर को तत्काल छत की मरम्मत कराने तथा बाकी सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर निगम द्वारा रोडवेज परिसर की दीवार बनाई गई थी, लेकिन लोग उसे फांदकर अंदर आ जाते हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि दीवार पर कंटीले तार लगाने का भी प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगाने तथा पूरे बस स्टैंड की साफ-सफाई चाक-चौबंद करने के भी आदेश दिए।
डिपो मैनेजर हेमंत शर्मा ने बताया कि रोडवेज परिसर में हाई मास्क लाइटों की आवश्यकता है। इस पर विधायक ने कहा कि उदियापोल से होकर निकलने वाली एलिवेटेड रोड पर लगी हाई मास्क लाइटें रोडवेज परिसर में लगाई जाएंगी, जिससे परिसर अंधेरा न रहे। साथ ही उदियापोल पर नई और बड़ी हाई मास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी।
स्रोत : ललित तलेसरा, मीडिया इंचार्ज विधायक
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
