
उदयपुर। दशहरा के अवसर पर गांधी ग्राउंड में गुरुवार को 70 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन किया गया। इस अवसर पर राम-रावण युद्ध का मंचन सबसे आकर्षक रहा। कार्यक्रम की विशेषता रही सोने के रंग की 100 फीट ऊंची लंका, जिसे आधुनिक लाइटिंग और आतिशबाजी के साथ सजाया गया।
शाम 7 बजे हनुमानजी ने लंका को आग लगाई। इसके बाद क्रमशः मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया गया, जिसमें जोरदार आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस भव्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दहन से पहले गांधी ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा गांधी ग्राउंड पहुंची और कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
About Author
You may also like
-
जब एक ही स्वर में गूंज उठा ‘णमोकार’ और थम सा गया उदयपुर…फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत ने पेश किया आंखों देखा हाल
-
ग्लैमर छोड़ ज़मीन की सियासत तक : डॉ. दिव्यानी कटारा का बेबाक इंटरव्यू—बाप के उभार से लेकर पर्ची सरकार तक
-
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान : पाकिस्तान की भूमिका अहम, ईरान की बहादुरी काबिले तारीफ
-
When friends mocked Amitabh, Jaya stood up for him : The untold story of love at first sight
-
माइनिंग में तकनीक का नया युग, हिंदुस्तान जिंक ने राजपुरा दरीबा में शुरू किया टेली-रिमोट ऑपरेशंस