लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करने पर गोवर्द्धनविलास थाना पुलिस का जताया आभार
उदयपुर। लूट की वारदात पर त्वरित कार्यवाही कर खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने पर बसंत विहार विकास समिति ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेष सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी तथा गोवर्द्धन विलास थाना प्रभारी अजयसिंह राव का समिति संरक्षक धर्मेश शर्मा, विष्णु सुवालका, अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री अनिल बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। स्वागत उद्बोधन में समिति अध्यक्ष अग्रवाल ने क्षेत्र में बढती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में गोवर्द्धन विलास थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को बसंत विहार में कार लूट की वारदात हुई थी। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कॉलोनी वासियों से उपजिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी ने मतदाता रजिस्ट्रेशन एवं प्रक्रिया पर भी चर्चा की।
About Author
You may also like
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
