उदयपुर। मुस्लिम महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद दानिश अली ने बताया कि वीर शहीद अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के मौके पर उदयपुर स्थित टाउन हॉल शहीद स्मारक पर उनको खिराजे अकीदत पेश की गई।

अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था 20 साल में सेना में शामिल, पाक से 1965 जंग में मोर्चे पर भेजा गया पंजाब के खेमकरण सेक्टर में 7 पाकिस्तानी पैटन टैंकों को किया तबाह,अदम्य वीरता और साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद ने 10 सितंबर 1965 में पाकिस्तान के 7 पैटन टैंको पर हमला करने का जो साहसिक कार्य किया था वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रदेश अध्यक्ष हनीफ़ खान ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद जैसे सच्चे देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश का मुसलमान देश की आन बान शान के लिए मरना मिटना जानता है। शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम व बहादुरी का कार्य हमारे दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेगा।
मुस्लिम महासंघ देश के नौजवानो से निवेदन करता है देश हित मे कार्य करे देश का मान बढ़ाए जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है सही मायनो मे श्रद्धांजलि होगी ।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष,प्रदेश अध्यक्ष हनीफ़ खान,संभाग अध्यक्ष एडवोकेट तौकिर रज़ा,पूर्व पार्षद नासिर खान,अतीक अहमद, मुराद खान,तौसिफ खान आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
