उदयपुर। राजकीय आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में जारी 25वें पंचकर्म शिविर में उदयपुर सहित आसपास के राज्यों से आए रोगी स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। बुधवार को आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने शिविर का अवलोकन किया और वहां स्वास्थ्य ले रहे रोगियों से चर्चा की।
उन्होंने औषधालय की ओर से आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। औषधालय प्रभारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने पंचकर्म शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं सहित औषधालय की नियमित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. औदीच्य ने बताया कि इस शिविर में जोड़ों के दर्द, माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर नेक्रोसिस, एडी में दर्द, बालों की समस्या आदि के उपचार के लिए कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, स्थानिक स्वेदन, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, और बस्तिकर्म जैसे उपचार किए जा रहे है।
About Author
You may also like
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी विभागों में तबादलों पर छूट 10 जुलाई तक बढ़ी, मंत्रियों और नेताओं के यहां उमड़ी भारी भीड़
एमएलए साहब का कड़क मिजाज : डिजायर से तौबा, 56 इंच के सीने में क्या जनता की बात के लिए बची है जगह?
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
