उदयपुर। कला और कलाकारों को संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध कश्ती फाउंडेशन और टीम एन एफर्ट तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में लेकसिटी में अपनी तरह का अनूठा आयोजन ‘कला रोहण’ गुरुवार को होगा।
कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि लेकसिटी में इस तरह का यह पहला आयोजन गुरुवार शाम 5.30 बजे सुखेर स्थित नरेन्द्र मार्बल एंड मिनरल्स के समीप कला प्रांगण में होगा। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन में प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी की कलाकृतियों के बीच उदयपुर के ख्यातनाम शास्त्रीय नर्तक कृष्णेंदु द्वारा इंद्रिय और गायन के रूप में प्रेम और भाव, देवताओं और मानव से जुड़ा, सांसारिक और लोकोत्तर नृत्य ‘ओडिसी’ की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं सनातनी शैली में प्रस्तुति के लिए शुमार गजल—गीतकार कपिल पालीवाल की शेरो शायरी व डॉ. चित्रसेन का बांसुरी वादन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस मौके पर शहर के कई कला व संस्कृति प्रेमी मौजूद रहेंगे।
About Author
You may also like
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ प्रथम ‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत, मैसूर में आयोजित भव्य समारोह में मिला सम्मान
हिंदुस्तान जिंक LACP स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2026 में दुनिया की शीर्ष चार कंपनियों में शुमार, वैश्विक कॉर्पोरेट गवर्नेंस की कसौटी पर भारत की नई छलांग:
शाही परिवार में दरार बरकरार: प्रिंसेस केट के वार्षिक क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट से प्रिंस हैरी और मेगन की दूरी तय, ब्रिटेन लौटने के बावजूद नहीं मिला न्योता
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
