जोधपुर। डीएसटी व थाना डांगियावास पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी के विभिन्न प्रकारों में वांछित 25 हजार के इनामी सुरेश बिश्नोई पुत्र बगडाराम (25) निवासी बावरला थाना डांगियावास को गिरफ्तार बरामद किए हैं।
डीसीपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि बुधवार को डीएसटी पूर्व टीम को सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त इनामी अपराधी सुरेश बिश्नोई अपने घर आ रहा है। सूचना पर एसीपी पूर्व के सुपरविजन व डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में बनाड़ थाना पुलिस की टीम के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी तो आरोपो खेतों में भागने लगा। जिसे पकड़ कर एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
डीसीपी दुहन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी जोधपुर शहर ब्यावर, बारां में फायरिंग, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहता है। फिलहाल आरोपी से इसके अन्य साथियों और हथियार व मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
————
About Author
You may also like
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
