दौसा। थाना मानपुर पुलिस ने महिला का वेश धारण कर घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास करने के मामले में सहयोगी आरोपी विष्णु कुमार जोगी पुत्र रामेश्वर (20) निवासी बड़ा गांव पुन्दरपाड़ा थाना बैजूपाड़ा को गिरफ्तार किया है।
एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि 11 अक्टूबर को रायपुरा गुजरान गांव में एक महिला को घर मे अकेला देख कर गांव का ही एक युवक मुकेश कुमार गुर्जर पुत्र सीताराम महिला का वेश धारण कर घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वहां से भाग गया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत व सीओ दीपक कुमार मीना के सुपरविजन एवं एसएचओ श्रीकिशन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को घटना में सहयोगी आरोपी विष्णु कुमार जोगी को गिरफ्तार किया गया।
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
