चूरू। डीएसटी व थाना दूधवाखारा पुलिस की टीम ने रविवार को नाकाबंदी में एक हरियाणा नंबर के ट्रक से पंजाब निर्मित अवैध शराब के 400 कार्टून जप्त कर सनावड़ा थाना सदर बाड़मेर निवासी आरोपी रुपाराम जाट पुत्र अखाराम (25) एवं लक्ष्मणा राम जाट पुत्र गेनाराम (19) को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की ट्रक समेत कीमत करीब 45 लाख रुपए है।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आईजी रेंज सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सीओ जय प्रकाश अटल के सुपरविजन एवं एसएचओ दुधवाखारा अल्का बिश्नोई के नेतृत्व में डीएसटी की सूचना पर दोनों टीमों द्वारा रविवार को नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर के एक संदिग्ध बंद बॉडी ट्रक कंटेनर को रुकवाया गया।
ट्रक की तलाशी ली गई तो कंटेनर में एक बॉक्सनुमा गुप्त स्कीम बनाई गई थी। जिसमें छुपा कर पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 400 कार्टून तस्करी कर आरोपी रुपाराम और लक्ष्मणा राम गुजरात ले जा रहे थे। मामले में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
—————
About Author
You may also like
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
वर्दी के पीछे छिपा भ्रष्टाचार : व्यहार में नंबर वन प्रतापनगर थाने का ASI एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ऐसे ढहाया घमंड का किला
महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
