जम्मू: अमृतसर से कटरा जा रही एक बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
जम्मू डीसी ने इस घटना में मरने वालों की संख्या में संशोधन किया है। घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और 12 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

हमें कल शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना मिली। ट्रैक्टर ट्रॉली कुछ लोगों को मनसा माता मंदिर की तरफ लेकर जा रही थी। 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है: DM डॉ. कुशल यादव, झुंझुनू, राजस्थान

फर्जी वेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 5 अंतर्राज्यीय साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर उसपर आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन कर ओटीपी के माध्यम से उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर उसे खाली कर देते थे। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं, कार्रवाई की जा रही है: नरेंद्र प्रताप सिंह, ASP सीतापुर, उ.प्र.
About Author
You may also like
-
पर्दे के पीछे : उदयपुर फाइल्स’ और सियासत का वह स्पाई कैमरा…
-
प्रो. विजय श्रीमाली प्रथम स्मृति व्याख्यान में छलक उठीं यादें— वह वटवृक्ष जिसकी छांव में कई परिवार हुए पल्लवित
-
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की चौकी : नीदरलैंड को 17 रन से दी मात; शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती रहे जीत के हीरो
-
उदयपुर में भीषण सड़क हादसा : ओवरटेक की जल्दबाजी ने छीन ली तीन दोस्तों की जिंदगी, ऑटो से टकराई बाइक
-
जल जीवन मिशन में महाघोटाला, ACB ने फाइव स्टार होटल और रेलवे स्टेशन से दबोचे भ्रष्ट इंजीनियर्स