उदयपुर। जिले में थाना घासा के वारणी गांव निवासी 40 वर्षीय युवक भोली राम पर चोरी का आरोप लगा पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों मुकेश गुर्जर पुत्र शंकर लाल (23) व सोहनलाल गुर्जर पुत्र छगन उर्फ छगुड़ा (30) निवासी वारणी थाना घासा एवं सूरज गुर्जर पुत्र कन्हैयालाल (29) निवासी भारोड़ी थाना मावली को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि घटना के संबंध में 28 जनवरी को मृतक भोलीराम की मां लहरी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोहनलाल, मुकेश और सूरज ने घर आकर उसके बेटे के साथ लात-घुसो और लकड़ी से मारपीट की और चोरी का सामान के बारे में पूछने लगे। जब उसके बेटे ने चोरी करने से मना कर दिया तो वे उसे जबरन घर से बाहर लाकर कार से गांव के चौराहे पर ले गए। चौराहे पर भी इन्होंने उसके बेटे के साथ मारपीट की और परशुराम मेघवाल के घर के बाहर छोड़कर भाग गए। रिपोर्ट पर आईपीसी व एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ मावली श्रीमती कैलाश कंवर द्वारा शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी यादव द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ कैलाश कंवर के निर्देशन में एसएचओ घासा भरत सिंह व मावली रतन सिंह की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी मदद व सूचना संकलन के आधार पर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त मुकेश ने बताया कि उसके फार्म हाउस से कंबल बर्तन आदि चोरी हो गए थे। इसके बारे में भोलीराम से पूछा और मारा-पीटा तब भी उसने कुछ नहीं बताया। ज्यादा मारपीट की वजह उसकी मौत हो गई।
————-
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
