बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बाड़मेर इकाई ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा और ई-मित्र संचालक सुभान खान को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह मामला सेड़वा पंचायत समिति के कुंदनपुरा पंचायत का है, जहां शंकरलाल मीणा तैनात हैं।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप था कि मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की उपस्थिति भरकर श्रम राशि पारित करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में बाड़मेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस किशन सिंह चारण ने सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान, दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के नेतृत्व में आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
About Author
You may also like
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
