
उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज नानेश सेवा संस्थान एवं भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 64 व 65 के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से न्यू भुपालपुरा स्थित 100 फीट रोड पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन रहे, जिन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत सर्वप्रथम एक कचनार का पौधा लगाकर इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कुल 30 कचनार के 15 फीट ऊँचे वृक्ष रोपे गए, जबकि आगामी दिनों में 30 और वृक्ष लगाने की योजना है। समस्त कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पेड़ों की देखभाल स्वयं करेंगे और उन्हें बड़ा करके हरियाली के इस संकल्प को साकार करेंगे।

संस्थान के संयोजक नानालाल वया ने विधायक ताराचंद जैन का पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में सुरेश आँचलिया, महेंद्र दोषी, ललित तलेसरा, पुनमचंद मौर, महेश भावसार, नवीन कछारा, सुरेश कोडिया, हेमंत कुमावत, धुर्व पटवा, बाबूलाल कोठारी, भानु पालीवाल, पिंटू भंडारी, सुनील कालरा, महेंद्र वेष्णव, मनीष डांगी, प्रकाश नलवाया, नरेश वेष्णव, प्रकाश माली, हिम्मत जैन, घनश्याम माली, जितेंद्र आर्य, लक्ष्मीलाल तँवर, मन्नालाल माली, निर्मल जैन, नंबर शर्मा, तुलसीराम भावसार, दिनेश जणवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ मातृत्व सम्मान और सामाजिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्रोत : ललित तलेसरा, मीडिया प्रतिनिधि विधायक
About Author
You may also like
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
