नागौर। डीएसटी मेड़ता सिटी की सूचना पर थाना थांवला पुलिस ने नाकाबंदी में एक i20 कार में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच-पांच सौ के 60 भारतीय जाली नोट के रूप में 30 हजार रुपए और 125 ग्राम स्मैक बरामद की है। जप्त ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए है।
एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस ने कार में सवार आरोपी रामनिवास विश्नोई पुत्र बंशीलाल (38) व बाबूलाल विश्नोई पुत्र शंकर लाल (31) निवासी चकढाणी थाना कुचेरा, राम रतन सैन पुत्र श्यामलाल (23) निवासी जारोदा थाना मेड़ता रोड और मोना मेघवाल पत्नी भूपेंद्र सिंह (24) निवासी नोखा चांदावता थाना गोटन हाल मेड़ता रोड को गिरफ्तार किया है।
एसपी टोगस ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व सीओ रामेश्वर सहारण के सुपरविजन एवं एसएचओ थाना थांवला विनोद मीणा व डीएसटी प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को नाकाबंदी में अजमेर की तरफ से आ रही एक i20 कार को रोका गया।
कार में एक महिला समेत चार व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो इनके पास 125 ग्राम स्मैक पाउडर और 500-500 रुपये की 60 भारतीय जाली मुद्रा बरामद की गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की सम्बंधित धाराओं व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान कोतवाली पुलिस को सौंपा गया।
इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी विजय सिंह व एसएचओ विनोद मीणा का विशेष योगदान रहा। टीम में इनके साथ कांस्टेबल सोहन राम, लक्ष्मण राम, राम अवतार, महिला कांस्टेबल गल्लो और कांस्टेबल चालक अशोक नारायण शामिल थे।
————-

About Author
You may also like
उदयपुर पुलिस का जागृति अभियान : नशे की हरियाली और हमारे दौर का ज़हर
कन्हैयालाल हत्याकांड : अपराध की प्रकृति आतंकी कृत्य, लंबी हिरासत जमानत का आधार नहीं—राजस्थान हाईकोर्ट का विधि-सम्मत विश्लेषण
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
