चूरू। बीदासर थाना इलाके में दो नाबालिक बालिकाओं के साथ रेप और गैंगरेप के दो अलग-अलग मामलों में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि 13 दिसंबर को थाना बीदासर में दो अलग-अलग नाबालिग बालिकाओं के साथ रेप और गैंगरेप की घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार व सीओ प्रहलाद राय के सुपरविजन एवं एसएचओ जगदीश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा नाबालिक से गैंगरेप के मामले में आईपीसी, पोक्सो एक्ट एवं 3 एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी दलीप सिंह पुत्र सुल्तान सिंह (35) एवं नरेंद्र खींचड़ पुत्र रामनिवास (27) निवासी सारंगसर तथा नाबालिग से रेप के मामले में दर्ज अन्य प्रकरण में आरोपी राजूराम मेघवाल पुत्र सुखाराम (20) निवासी गढ़वालों की ढाणी बीदासर को प्रकरण दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
About Author
You may also like
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
