
जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने अपनी तेज़ रफ्तार SUV से कोहराम मचा दिया। आरोपी ने करीब सात किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए राह चलते लोगों और वाहनों को टक्कर मारी। इस भयावह घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना रात करीब 9:30 बजे एमआई रोड पर शुरू हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार रही है। इसके बाद कार शहर की तंग गलियों से होती हुई नाहरगढ़ थाना क्षेत्र तक जा पहुंची, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उस्मान खान (62) शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का निवासी है और लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री चलाता है। सोमवार की रात वह शराब के नशे में था और अपनी SUV लेकर सड़कों पर निकला। हादसे के वक्त उसकी कार ने राह चलते लोगों को कुचलना शुरू कर दिया।
हादसे में ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में शामिल हैं :-वीरेंद्र सिंह (48), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) शामिल है।
सभी घायलों को SMS अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
SUV जब नाहरगढ़ रोड की एक तंग गली में फंसी, तब स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेर लिया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला : पुलिस ने आरोपी उस्मान खान के खिलाफ हत्या (IPC 302), जानलेवा हमला (307) और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए नाहरगढ़ रोड सहित आसपास के इलाकों में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
About Author
You may also like
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
जावर माइंस में हरित खनन और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान : मोचिया से बलारिया तक चला पौधारोपण, भारतीय खान ब्यूरो के दल ने परखे सुरक्षा व संरक्षण के मानक
दिल्ली के इंदिरा भवन से मेवाड़ तक सियासी भूचाल : डॉ. दिव्यानी कटारा ने बिना नाम लिए कांग्रेस के किस महिला विरोधी चेहरे पर साधा निशाना?
