कम्पनी की ग्लोबल प्रबंध निदेशक मिर्जम टी लेम ने किया उद्घाटन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा, बड़ी स्थित परिसर में मंगलवार को मानवीय डेवलपमेंट एंड फाइनेंस प्रा.लि. (OikoCredit नीदरलैंड की भारतीय इकाई ) की ओर से स्थापित 100 किलोवॉट के सौर ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू कर दिया।
कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत स्थापित संयत्र का उद्घाटन कंपनी की ग्लोबल प्रबंध निदेशक मिर्जम टी लेम ने समारोह पूर्वक किया। उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान जैसी संस्थाओं की विश्व के कई भागों में जरूरत है, जो दिव्यांगों और वंचितों के जीवन को सहज बना सके।

उन्होंने बताया कि वे दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान के चिकित्सकीय एवं रोजगारन्मुख प्रशिक्षणों से काफी अभिभूत हुई है। इस अवसर पर कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स प्रमोद कुमार पांडा, डेविड डॉल्फ, बेजा मोरेन, जिरोइन स्कीलबीक, डॉ ज़ी गौरीशंकर, महुआ मुखर्जी एवं बृजमोहन भी उपस्थित थे। इससे पूर्व अतिथियों का संस्थान के संस्थापक कैलाश ‘मानव’ ने मेवाड़ी पाग,उपरणा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान के सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया और कहां की परिसर की बिजली संबंधी आवश्यकताओं की यह संयत्र आगामी 25 वर्ष तक पूरा करेगा।
संस्थान के महागंगोत्री विभाग के प्रभारी रजत गौड़ ने संस्थान के आगामी 5 वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। समारोह में राजस्थान के परंपरागत भवाई नृत्य को अतिथियों ने काफी सराहा। संचालन महिम जैन ने किया।
About Author
You may also like
महफ़िल-ए-शायराना: सरज़मीं-ए-उदयपुर पर बिखरा मौसीक़ी का नूर, सूफ़ियाना और शास्त्रीय तानों से रूहानी हुआ समां
आज रंग है कलाम से गूंजा आस्ताना : हज़रत सूफ़ी नज़ीर साहब के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब, कुल की रस्म के साथ समापन
अंजुमन की “परवाज़” से खुली नई राह : प्रतिभाओं के सम्मान के साथ अब नशे और भटकाव के खिलाफ “कठिन रास्तों” पर चलने का वक़्त
सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में देश का पहला कदम : हिंदुस्तान जिंक ने क्लीन एनर्जी और हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए किया ऐतिहासिक समझौता
लव यू पापा – सीजन 2 में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, ‘मिरांश फाउंडेशन’ के साथ समाजसेवा के नए युग का आगाज़
