राजसमंद। मावली-मारवाड़ रेल लाइन प्रोजेक्ट के साथ साथ सांसद दिया कुमारी पुष्कर-मेड़ता औऱ रास-मेड़ता रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलवाने के लिए अथक प्रयास किये।

नई दिल्ली: राजसमंद सांसद दिया कुमारी के अथक प्रयासों की बदौलत केन्द्रीय सरकार ने बुधवार को पुष्कर-मेड़ता औऱ रास-मेड़ता रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद दिया कुमारी के फ़ोन पर इसकी जानकारी दी।
दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ रेल मंत्री वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी कदम साबित होगें। उन्होंने कहा कि वे दोनों रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी औऱ अब उनके प्रयासों को सफलता मिली है। पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन पूरी होने के बाद यात्रियों को बीकानेर से अजमेर और उदयपुर तक सीधी रेल सेवाएँ मिल पायेगीं।
59 किलोमीटर लंबी पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन के लिए गत रेल बजट पुन: सर्वे करवाया गया औऱ अब बहुप्रतिक्षित पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन की स्वीकृति जारी हो गयी है। पुष्कर-मेडता रेलवे लाईन से धार्मिक नगरी पुष्कर और रामस्नेही संप्रदाय की रेण पीठ आने वाले श्रृद्धालुओं को भी रेल की सुविधा मिल पायेगी।
रेल मंत्रालय ने रास-मेड़ता के बीच क़रीब 47 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी है। दिया कुमारी ने कहा कि रास औऱ मेड़ता के बीच रेल लाईन बनने से इलाक़े के सीमेंट उद्योग और सीमेंट फैक्ट्रियों में काम करने वाले हज़ारों श्रमिकों को रेल सुविधा का लाभ मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि रास-मेड़ता रेल लाइन इलाके में विकास के नये आयाम स्थापित करने में सहायक होगी।
About Author
You may also like
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
