नारायण सेवा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार 

उदयपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत   अग्रवाल का भी चयन किया है।

संस्थान के मीडिया विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिनांक 3 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समारोह में अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।

यह अवार्ड प्रशांत   अग्रवाल को दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी’ में दिया जा रहा है।

(Visited 97 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply