स्रोत : Ani and BBC
उत्तराखंड : सुरंग फंसे मजदूरों के हाल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 40 मज़दूरों को निकालने का प्रयास जारी है। वॉकी टॉकी के ज़रिए मज़दूर अपना हाल बता रहे हैं।
प्रदूषण के हाल
दिवाली के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।
महंगाई घटी
भारत की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में भी घटी, अब यह 4.87 फ़ीसदी तक पहुँच गई है।
मध्यप्रदेश में दो दिन बाद मतदान
छतरपुर: सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, “मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। छतरपुर सीमावर्ती इलाका है… सीमावर्ती राज्यों से कई अपराधी चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां प्रवेश करने की फिराक में रहते हैं… इसलिए आज हम वाहनों की जांच कर रहे हैं।”
जनजाति गौरव दिवस
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम को रांची आएंगे। वे 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे : झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी, रांची, झारखंड
इंडियन पॉलिटिक्स

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी भले ही एक ही गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हों, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सही तालमेल बैठता हुआ नहीं दिख रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के कटनी में राहुल गांधी के ‘एक्सरे’ वाले बयान पर तंज़ कसा है। यादव ने कहा है कि जब आज के ज़माने में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी नई तकनीक उपलब्ध है, तो एक्सरे क्यों?
ब्रितानी पॉलिटिक्स

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को हटाने के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के फ़ैसले का उनकी पार्टी के भीतर ही विरोध हो रहा है। ऋषि सुनक की कंज़र्वेटिव पार्टी की ही सांसद एंड्रिया जेनकिन्स ने पीएम के फ़ैसले के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश शुरू कर दी है।
बिजनेस
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) के मौके पर दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री अहं डुक-ग्यून के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
इसराइल-हमास संघर्ष
इसराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि 16 साल तक शासन करने के बाद हमास ने ग़ज़ा पर अपना ‘नियंत्रण खो दिया’ है।
About Author
You may also like
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
तड़के तीन बजे का सन्नाटा, एक छिपा हुआ रिकॉर्डर और ऋषभदेव थाने की वो रात
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
