एक आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को किया निरुद्ध
जालोर। रानीवाड़ा खुर्द में घर में अकेली रह रही वृद्धा लक्ष्मी देवी (65) की हत्या के ब्लाइंड मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर हत्या के आरोपी प्रवीण उर्फ पवा भील पुत्र बगदाराम (18) निवासी भील बस्ती साइजी की बेरी को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया है।
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि रानीवाड़ा खुर्द गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी घर में अकेली रहती थी। तंबाकू-पान मसाला आदि छोटा मोटा आइटम बेच जीवम यापन कर रही थी। 20 जुलाई की रात पड़ोसियों को घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ सवाई सिंह मय टीम के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा मुखबिर तंत्र को विकसित किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी दशरथ सिंह व सीओ पुष्पेंद्र वर्मा के सुपरविजन में थाना रानीवाड़ा से विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा संदिग्ध प्रवीण उर्फ पवा भील और बाल अपचारी को डिटेन कर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि 19 जुलाई की रात आरोपी प्रवीण और बाल अपचारी शराब के नशे में तंबाकू -पान मसाला लेने वृद्धा लक्ष्मी देवी के घर गए थे। पहले के बाकी ढाई सौ रुपए के तकाजा करने पर दोनों ने अकेली पाकर गुस्से और लूट के इरादे से घर में रखे मुसल से सिर और मुंह पर वार कर हत्या की। हत्या कर घर को बाहर से लॉक कर फरार हो गए।
—————
About Author
You may also like
उदयपुर में मेयर सीट ‘जनरल’ होते ही उड़ी रातों की नींद : टिकट की जुगत, ‘गुलाबजी’ का खौफ और जेन जी का गणित!
चित्रांश कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ सावन झूमके महोत्सव
उदयपुर : फतहसागर पर हरियाली अमावस मेले में चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल
उदयपुर बुलेटिन: महिला की मौत पर क्लिनिक में तोड़फोड़ से लेकर सलूंबर में घूसखोर अधिकारी के पकड़े जाने तक, पढ़ें उदयपुर की 5 बड़ी खबरें
हिंदुस्तान जिंक में Gen-Z को बढ़ावा : 35 वर्ष से कम उम्र के 10 प्रतिशत कर्मचारियों के पास लीडरशिप रोल
