बारां। थाना केलवाड़ा अंतर्गत समरानियाँ कस्बा स्थित ज्वैलरी शॉप मैं व्यापारी को चकमा देकर आभूषण चुराने के मामले में थाना पुलिस की टीम द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह की तीन महिला आरोपी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी व अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में शनिवार को पीड़ित व्यापारी रवि सोनी ने थाना केलवाड़ा में एक रिपोर्ट दी कि उसकी कस्बा समरानिया में ज्वेलरी की दुकान है। महिला और पुरुष का एक गिरोह ग्राहक बनकर आभूषण खरीदने के बहाने दुकान में आये और चकमा देकर दुकान से आभूषण व जेवरात चुरा कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी चौधरी ने बताया कि प्रकरण का खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा के निर्देशन, सीओ हेमंत गौतम के सुपरविजन एवं एसएचओ केलवाड़ा मान सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान की मदद से ग्वालियर निवासी घटना के आरोपी अजय वर्मा पुत्र खुमान सिंह जाटव (42), बबीता जाटव पत्नी संदीप (37), मुन्नी जाटव पुत्र सुरेश (52) एवं जिला मुरैना निवासी उषा जाटव पत्नी प्रकाश उर्फ मातादीन (56) को गिरफ्तार किया है।
————–
About Author
You may also like
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय पोषण माह : हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
