शेफ कुणाल कपूर ने भव्य समारोह में दिया अवार्ड


कोटा। अपने बेहतरीन केक व अन्य प्रोडक्ट के लिए कोटा की बेटी नीलू को बेकर आॅफ द ईयर अवार्ड्स-2024 से नवाजा गया है। नीलू ने बताया कि दिल्ली की एक प्रतिष्ठित होटल में एक भव्य बेकर्स पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के विभिन शहरों से बेकर्स यहां आए और अपने बेहतरीन खाद्य उत्पाद को प्रदर्शित करते हुए उनकी विशेषताएं बताई। ऐसे में कोटा की नीलू को बेकिंग में उत्कृष्टता के साथ सम्मानित किया गया।


उन्होंने एक 80 किलो का केक बनाया जो लोगों को बेहद ही पसंद आया। इतना बडा केक बनाए जाने के साथ उसकी गुणवात्ता और स्वाद लोगों को पसंद आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर थे। इस दौरान कुणाल ने कहा कि यह अपनी प्रतिभा को दिखाने का उत्कृष्ट मंच है जो युवाओं को इस फील्ड से जोड़ते हुए नए पायदान तक पहुंचाता है। इस कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों को उद्योग में अपने अद्वितीय विक्रय बिंदुओं, नवाचारों और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

बेकर आॅफ द ईयर अवार्ड्स-2024 में कुणाल ने कोटा की नीलू को बेस्ट मेकर कोटा अवार्ड से नावाजा। इनकी प्रोफाइल और कार्य को देखते हुए इन्हें चुना गया और दिल्ली के एक भव्या आयोजन के तहत सम्मानित किया गया। कोटा के लिए यह गर्व की बात है कि युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के प्रस्तावित जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को मिला बड़ा समर्थन: 11 नई कंपनियों के साथ हुए एमओयू, भीलवाड़ा में स्थापित होगा वैश्विक इकोसिस्टम
जंग के खिलाफ जंग : हिंदुस्तान जिंक के नए एलॉय और भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमिक्स
रील लाइफ से रियल लाइफ तक : जब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने संभाली घायल ब्लॉगर के इलाज की जिम्मेदारी
हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज परियोजना : जब हुनर से गढ़ा जाता है नारी का स्वाभिमान
जिंक, ज़मीन और जन-कल्याण: कैसे हिंदुस्तान जिंक का स्वास्थ्य मॉडल खनन की पुरानी परिभाषा बदल रहा है
