
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट पर उसकी बादशाहत कायम है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारत का नौवां एशिया कप खिताब है।
मुकाबले के हीरो रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा, जिन्होंने दबाव की स्थिति में 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पाकिस्तान की बेइज्जती
मैच के बाद का सबसे बड़ा ड्रामा तब देखने को मिला जब भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, ट्रॉफी देने के लिए मंच पर मौजूद थे एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के मुखिया मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तानी मूल के हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। इस कारण से पुरस्कार वितरण समारोह करीब एक घंटे तक टल गया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह पाकिस्तान की ऐसी बेइज्जती है, जो हार से भी ज्यादा चुभेगी।
तिलक वर्मा की जीत की कहानी
मैच के बाद तिलक वर्मा ने अपनी पारी पर कहा, “दबाव बहुत था, गेंदबाज गति बदल रहे थे, लेकिन मैं शांत रहा। मैंने गौती सर से बात की थी और धीमी विकेट के लिए अभ्यास किया था। यह मेरे करियर की सबसे खास पारियों में से एक है और यह जीत सभी भारतीयों को समर्पित है।”
अभिषेक शर्मा का आत्मविश्वास
प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिषेक शर्मा ने कहा, “विश्व कप के बाद इस टीम में जगह बनाना आसान नहीं था। मैंने कड़ी मेहनत की और शुरुआत से ही कोच-कप्तान का सहयोग मिला। मेरी योजना थी कि पावरप्ले में अगर स्पिनर मिले तो मैं पूरी तरह आक्रामक रहूं।”
भारत की पारी
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।
अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (12) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) सस्ते में आउट हो गए।
इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर मैच संभाला।
शिवम दुबे के साथ तिलक ने 60 रन की अहम साझेदारी कर भारत को जीत की राह पर ला दिया।
अंत में रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर भारत को खिताब दिलाया।
भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।
पाकिस्तान की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की।
साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमान (46) ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े।
लेकिन इनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई।
पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई।
भारत के गेंदबाजों में
कुलदीप यादव ने 4 विकेट,
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट,
जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।
इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप की ट्रॉफी जीती, बल्कि पाकिस्तान को उसकी जमीन पर बेइज्जत भी किया। ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ का अंत भारत की जीत और पाकिस्तान की शिकस्त के साथ हुआ।
About Author
You may also like
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
