बेस्ट गर्ल्स प्लेयर कृष्णा कुमारी गरासिया बेस्ट गर्ल्स प्लेयर व हितेश मीणा बेस्ट बॉयज प्लेयर घोषित

उदयपुर। द्वितीय रियाज़ तहसीन स्मृति बॉयज हॉकी टूर्नामेंट और प्रथम केशव चन्द्र शर्मा स्मृति गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट गुरुवार को सम्पन्न हुए। टूर्नामेंट में लड़कियों के प्रदर्शन से सभी प्रभावित हुए।
मुख्य अतिथि चन्द्रसिंह के मेहता, विशिष्ट अतिथि अब्बास अली बन्दुक वाला तथा और हॉकी उदयपुर के सचिव कुलदीप सिंह झाला ने गर्ल्स टीम की कप्तान पायल डिंडोरा बॉयज टीम के कप्तान कोहिनूर गरासिया सहित विजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
बेस्ट गर्ल्स प्लेयर कृष्णा कुमारी गरासिया और बेस्ट बॉयज प्लेयर हितेश मीणा घोषित किये गए।
टूर्नामेंट के सयोंजक कुलदीप शर्मा ने बताया की बॉयज हॉकी में कुल आठ टीमों विद्या भवन ए , धौल की पाटी, ईसवाल, बी. एन. स्कूल, रख्यावल, राजसमंद, फतेह स्कूल और विद्या भवन बी तथा गर्ल्स हॉकी में चार टीमों विद्या भवन, बम्बोरा, धौल की पाटी और विद्या भवन बी टीम ने भाग लिया।
गर्ल्स हॉकी का फाइनल मैच विद्या भवन ऐ टीम कप्तान पायल डिंडोरा और बम्बोरा टीम कप्तान भावना सुथार की अगुवाई में हुआ जिसमें विद्या भवन ऐ टीम 1-0 से विजेता रही।

बॉयज हॉकी फाइनल मैच में विद्या भवन ऐ टीम कप्तान कोहिनूर गरासिया और बी टीम कप्तान हितेश मीणा के नेतृत्व में खेला गया । इसमे विद्या भवन बी टीम 1-0 से विजेता रही।
वंही , मैत्री मैच विद्या भवन विद्या बन्धु संस्थान टीम के कप्तान कुलदीप शर्माकी हॉकी उदयपुर कप्तान ललित प्रजापत के मध्य हुआ जिसमे हॉकी उदयपुर टीम 2-1 से विजेता रही।
कार्यक्रम में विद्या बन्धु संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा, विद्या भवन सोसायटी के उपाध्यक्ष हंस राज चौधरी, सचिव गोपाल बम्ब सहित प्रो.अरुण चतुर्वेदी, रेवती रमण श्रीमाली, पर्यावरण विद रजा तहसीन, साहिल चोफला, उमेश शर्मा, चन्द्र लेखा भारती, ललिता शर्मा, अंकुर शर्मा पुष्प राज सिंह राणावत, रेखा दाशोत्तर, रशिदा बानु रेणु जाधव, जय प्रकाश श्रीमाली इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
