
जयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रविवार सुबह बारिश के बावजूद जयपुर पुलिस आयुक्तालय में “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत विशेष साइकिलिंग एवं योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सैकड़ों जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ी पहल
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि “फिट इंडिया मूवमेंट” प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक प्रेरणादायी पहल है, जिसका उद्देश्य फिटनेस को जन-जन तक पहुँचाना और नागरिकों के दैनिक जीवन में इसे अभिन्न अंग बनाना है। उन्होंने कहा,
“फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़ – यही इस अभियान का मूल संदेश है, जिसे पुलिस बल के माध्यम से आम नागरिकों तक भी पहुँचाया जाएगा।”
योग और साइकिलिंग का सामूहिक आयोजन
आयुक्तालय परिसर में 700 से अधिक जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इसके बाद अमर जवान ज्योति से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में साइकिल दल को पुलिस आयुक्त जोसफ ने हरी झंडी दिखाकर बीसलपुर के लिए रवाना किया।
खुद पुलिस आयुक्त जोसफ भी अधिकारियों और जवानों के साथ साइकिल यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा आयुक्तालय से शुरू होकर अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ होते हुए चारदीवारी क्षेत्र का चक्कर लगाकर पुनः आयुक्तालय पर समाप्त हुई।
जनता ने किया उत्साहवर्धन
साइकिलिंग दल का जगह-जगह स्वागत हुआ। अजमेरी गेट पर पुलिस जवानों ने पुष्पवर्षा की, जबकि बड़ी चौपड़ पर CLG सदस्यों, व्यापारियों और आमजन ने फूल बरसाकर एवं गर्मजोशी से अभिवादन कर पुलिस का उत्साह बढ़ाया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवत, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा और पुलिस उपायुक्त (यातायात) सुमित मेहरड़ा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
