

- कभी तारों से झूलता दिखा तो कभी टॉवर में लगी उपकरण तोड़ नीचे फेंकता रहा
- 40 मीटर (130 फ़ीट) टॉवर की ऊंचाई पर जा बैठा
उदयपुर। शहर के चेतक सर्किल पर आज दोपहर 3 बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़े एक युवक ने सभी के होश उड़ा दिए। लगभग 40 मीटर की ऊँचाई पर चढ़ युवक टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया। जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिग्रेड व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। 15 मिनट तक तो युवक टॉवर के सबसे ऊपर हिस्से पर ही बैठा रहा और टॉवर में लगे छोटे छोटे उपकरण तोड़ नीचे फेंकता रहा। इस बीच एनडीआरएफ की टीम उसके बचाव के लिए तैयारी करती रही और टॉवर के चारो और नेट लगाई।
इधर, पुलिस अधिकारी उससे नीचे उतरने की विनती करते रहे। काफी मिन्नतों के बाद युवक जिसकी मानसिक स्थिति ठीक दिखाई नहीं दे रही थी, नीचे की और बढने लगा और सीढियो की बजाए टॉवर पर लटकते फाइबर तारों को पकड़ करतब दिखाता हुआ नीचे उतरने लगा। कई बार उसने नीचे खड़े लोगों की सांसे फुला दी। करीब 1 घण्टे चले इस “क्लाइमेक्स सीन” के बाद अंततः वह नीचे आ गया और टॉवर के निचले हिस्से पर आते ही नेट में कूद गया।
मोगली की तरह स्टंट करते इस युवक के हाव भाव से उसकी मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही थी। इसके बाद पुलिस उसे जीप में बैठा कर ले गई।
अमूमन मोबाइल टॉवर की ऊंचाई 40 मीटर से 200 मीटर होती है। - नीचे उतरने की माइक से करते रहे विनती
(Visited 24 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
कैलिफोर्निया के कोंडोर पक्षियों के संरक्षण में बड़ी सफलता: नई रिसर्च ने ढूँढा ‘गुप्त दुश्मन’ और बचाने की राह हुई आसान
टेक्सास में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म का प्रकोप: जानिए कैसे मजबूत रणनीति और त्वरित इलाज से दी जा रही है इसे मात
MCX Technical Glitch Disrupts Gold and Silver Futures Trading — Latest Updates Here
राजस्थान विद्यापीठ-एग्रीकल्चर महाविद्यालय को राज्य सरकार से मिली मान्यता : 120 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे जेट के माध्यम से
“नौ तपा: शरीर, मौसम और जीवनशैली का संतुलन – डॉ. शोभालाल औदीच्य की आयुर्वेदिक दृष्टि”
